जन न्याय एक ऐसा प्लेटफार्म जो पीड़ित के लिए बनेगा वरदान…

by Vimal Kishor

लखनऊ,उत्तर.प्रदेश समाचार10India। स्मार्ट फोन और स्मार्ट लाइफ स्टाइल की इस दौड़ मे जहाँ हर कोई अपनी हर समस्या के सामाधान के लिए मोबाईल का सहारा लेता है वहीं अब उन लोगों को भी मोबाईल से न्याय दिलाने का रास्ता भी खोज निकाला गया है अब आप मोबाईल के प्ले स्टोर से एक ऐसी ऐप डाउन लोड कर सकते हैं जो आपको उस रास्ते पर सुगमता से ले जाएगा जिसमे आपको न्याय मिलना तय माना जाता है हम बात कर रहे हैं 20 वर्षीय युवा अक्षत ठाकुर द्वारा बनाई गई जन न्याय ऐप की जिसे आप प्ले स्टोर से डाउन लोड करने के बाद तमाम अधिवकताओ से एक ही प्लेटफार्म पर जुड़ सकते हैं उनकी रैंकिंग और फीस के आधार पर उनसे आसानी से सम्पर्क साध कर अपनी समस्या का हल भी पा सकते हैं।

अक्षत ठाकुर ने इस ऐप को बनाने के पीछे जो कारण बताया वो काफी दिलचस्प लगा उनका कहना था कि क्योंकि हर पीड़ित वर्ग ऊँची पहुंच या रसूक का नही होता जिस कारण वो अच्छा अधिवक्ता पाने मे असमर्थ हो जाता है भागदौड़ के कारण वो उलझ कर किसी को भी अपनी समस्या के निदान के लिए हायर कर लेता है पर जब उसे एक मंच पर हर स्तर और हर बीट के अधिवक्ता दिखेंगे तो वो आसानी से अपनी जेब और उनकी कार्यकुशलता के आधार पर उनका चयन कर सकता है ये ऐप उसी का एक उदहारण है जिसका आगाज़ हो चुका है।अक्षत ठाकुर के पिता भी अधिवक्ता है जिनसे प्रेरणा लेकर ही अक्षत ने ये पहल की है जो सराहनीय है।

You may also like

Leave a Comment