मोटोरोला ने मिड-प्रीमियम सेगमेंट में उतारा स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 फ्यूजन

डिवाइस 12 मार्च दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला डॉट इन और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर ओपन सेल के लिए होगा उपलब्ध

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,समाचार10 India। मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्लोबल लीडर तथा भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने आज मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च किया। इस डिवाइस में कैमरा में महत्वपूर्ण इनोवेशन, शानदार विजुअल्स और नेक्स्ट-जेन ऑन-डिवाइस एआई को पेश किया गया है। लांच के साथ ही इसे आज छह मार्च को दोपहर 12 बजे शाम चार बजे तक फ्लिपकार्ट पर अर्ली बर्ड सेल पर उपलब्ध कराया गया जबकि आगामी 12 मार्च से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला डॉट इन और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह दुनिया का पहला 50एमपी सोनी-एलवाईटी 710 कैमरा मोटो एआई के साथ लाता है, जो बेहतरीन लो-लाइटक्लैरिटी, बिना ब्लर के शॉट्स, 100 प्रतिशत ट्रू कलर्स और पैंटोन द्वार ावैलिडेटेड स्किन टोन्स, साथ ही सभी लेंस पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग देता है। इसमें ऑल-न्यू डिजाइन के साथ ही पैंटोन क्यूरेटेड कलर्स में लग्ज़री फैब्रिक फिनिश, भारत का एकमात्र 144 हर्ट्स 1.5के ट्रू कलर‘ क्वाड-कर्व्ड पैंटोन वैलिडेटेड डिस्प्ले दिया गया है। 7000एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 68 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग, स्नैप ड्रैगन 7एच जेन 4 पावर और आईपी 68 प्लस आईपी 69 तथा एमआईएल – 810 एच ड्यूरेबिलिटी के साथ, मोटोरोला एज 70 फ्यूजन सेगमेंट में स्मार्टफोन का शानदार अनुभव देता है।

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन ने इमेजिंग में नया बेंचमार्क सेट किया है दुनिया का पहला 50एमपी सोनी लिटिया 710 कैमरा मोटो एआई से पावर्ड है। ओआईएस और एडवांस्ड/1.8 अपर्चर के साथ नया लिटिया 710 सेंसर असाधारण क्लैरिटी, बेहतर सिग्नल-टू-नॉइज परफॉर्मेंस और लो-लाइट में शानदार रिजल्ट्स देता है। ब्राइटर हाइलाइट्स और डीपर शैडोज के साथ मोटो एआई रियल-टाइम में टेक्सचर्स, डायनामिक रेंज और मोशन डिटेक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे तेज मूविंग सीन में भी क्रस्प, बिना ब्लर के कैप्चर्स मिलते हैं। पैंटोन वैलिडेटेड कलर्स और पैंटोन स्किनटोन वैलिडेशन के साथ् कैमरा क्रिएटर्स की इच्छा मुताबिक सटीक, ट्रू-टू-लाइफ कलर्स और नैचुरल स्किन टोन्स को बिल्कुल वैसा ही रिप्रोड्यूस करता है।

लॉन्च के बारे में मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हम लगातार पारंपरिक सीमाओं को चुनौती देते हुए उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन को आज के उपभोक्ताओं के जीने, क्रिएट करने और जुड़ने के तरीके की गहरी समझ के साथ जोड़ते हैं। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के साथ हमने असाधारण कैमरा परफॉर्मेंस, डिजाइन एक्सीलेंस, इंटेलिजेंट एक्सपीरियंस और अल्ट्रा-रिफाइंड फॉर्म फैक्टर में भरोसेमंद पावर परफॉर्मेंस देने पर फोकस किया है। यह लॉन्च हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स से आगे बढ़कर ऐसी टेक्नोलॉजी बनाएं जो पर्सनल, एक्सप्रेसिव और आसानी से पावरफुल महसूस हो। यह हमारे प्रीमियम, डिजाइन के नेतृत्व वाला और एआई पावर्ड अनुभव देने की यात्रा म एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को सार्थक तरीके से बेहतर बनाता है।

You may also like

Leave a Comment