जनता की सेवा हमारा परम कर्तव्य: चंद्रभानु पासवान

by Vimal Kishor

अयोध्या,यूपी-समाचार10India। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका परम कर्तव्य है। इसी संकल्प के साथ उन्होंने परसौली स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे देवतुल्य जनता-जनार्दन ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, राजस्व और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो और किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की निगरानी कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment