2
अयोध्या,यूपी-समाचार10 India। उप परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी व सहायक संभागीय अधिकारी से कार्यों की जानकारी ली। राज कुमार सिंह इससे पूर्व मेरठ में आरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात थे। आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ,आरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत प्रताप सिंह एआरटीओ डॉ आरपी सिंह मोटर यान निरीक्षक राजीव कुमार के अलावा कर्मचारियों ने भी पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व नवागत उप परिवहन आयुक्त ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से परिचित हुए। शासन स्तर से तीन नए जोन गठित किए गए थे। जिनमें अयोध्या गोरखपुर और झांसी परिक्षेत्र है। इसी क्रम में अयोध्या जोन के उप परिवहन आयुक्त के रूप में राज कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला।