महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी

उड़ान डांडिया उत्सव-2024

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,समाचार10 India। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आज शाम रघुवर मैरिज लॉन चांदन रोड इन्दिरा नगर लखनऊ में आयोजित उड़ान डांडिया उत्सव-2024 में महिलाओं ने डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। भक्ति संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ गौरी-गणेश पूजन के उपरान्त विशिष्ट अतिथि अल्पना पांडे डी.आई.डी सुपर मॉम और वरिष्ठ लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया।

समारोह में सविता, शिखा, नीतू, रितिका, मुस्कान, निशा, सुनीता, रेखा, ऊषा, कल्पना, रोली, खुशबू, नीरज, अमृता, ममता, स्वीटी और अलका ने झूमे रे झूमे रे गोरी डांडिया में झूमे रे गोरी पर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त सरिता सिंह के नृत्य निर्देशन में आभा श्रीवास्तव, मोहिनी ढपोला, शिखा पांडेय, सविता कन्नौजिया, भारती सिंह, पियम पांडेय, नीतू शर्मा, रितिका सक्सेना, मुस्कान चौधरी, सुनीता गुप्ता, रेखा चौधरी, पुजा पांडेय, निशा, जानवी गुप्ता, सीमा राय,अराधना गुप्ता, अर्पिता, पारुल, रचना उपाध्याय, कल्पना तिवारी, सुनीता पटेल संग अन्य महिलाओं व युवतियों ने ढोल बाजे ढोल बाजे की ढोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल बाजे जैसे अन्य फिल्मी – गैर फिल्मी गीतों पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र यादव और मंच संचालन मनीष पंडित ने किया।

You may also like

Leave a Comment