गाजा पर हमले को लेकर इजरायल के खिलाफ अरब से अफ्रीका और यूरोप तक उबाल, सड़कों पर उतरा सैलाब
by
written by
49
गाजा पट्टी में अस्पताल पर हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद इजरायल के खिलाफ दुनिया भर के इस्लामिक राष्ट्रों में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। अरब से अफ्रीका और यूरोपीय देशों तक बुधवार को इजरायल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई देशों में हिंसक झड़पें हुईं।