शक्तिशाली भूकंप से पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत, 160 से ज्यादा घायल; अफगानिस्तान में भी कांपी धरती
by
written by
52
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश इलाका था लेकिन इसका असर अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान और उत्तर भारत तक दिखा। भूकंप के समय, रावलपिंडी के एक बाजार में भगदड़ मच गई। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम पांच सदस्य घायल हो गए।