मिस्र ने खोजी सोने की पत्तियों से ढकी सबसे पुरानी ममी, 4300 वर्ष पहले की होने का अनुमान
by
written by
27
इस ममी की खोज मिस्र के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् जही हवास ने की है। इसे गीजा के पिरामिडों के पास सक्कारा नेक्रोपोलिस नामक स्थान पर खोजा गया है। विश्लेषण में पता चला कि यह ममी 4300 साल से अधिक पुरानी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार यह ममी मिस्र में आज तक पाई गई सबसे पुरानी ममी है।