“सशक्त नारी” सम्मान से हुई सम्मानित विभिन्न प्रतिभाएं…

by Vimal Kishor

 

मिशन सशक्तिकरण समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा 8 जनवरी 2022 दिन शनिवार को अपराहन 3:00 बजे से यूपी महोत्सव के भव्य प्रांगण में वृहद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिभाओं की धनी नारी शक्तियों को प्रतीक चिह्न स्वरूप” सशक्त नारी “सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भू. पू. हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के.डी. सिंह एवं भू. पू.पुलिस ऑफिसर डॉ. सत्या सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।सुश्री यशिका शुक्ला ने भरतनाट्यम नृत्य द्वारा गणेश भगवान की वंदना की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शोभा दीक्षित “भावना “जी के द्वारा की गई। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, प्रमुख संरक्षक श्रीमती सविता व्यास ,संरक्षक श्रीमती प्रतिभा तिवारी, एवं श्रीमती नीरजा द्विवेदी तथा संयोजक डॉ सुधा मिश्रा ,एवम् आयोजक डॉ ज्योत्सना सिंह के द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवम् अंगवस्त्र दे कर किया गया।

मिशन के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी जया सेन जी के सौजन्य से बच्चो के द्वारा समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रभारी डॉ ज्योत्सना सिंह ने जानकारी देते हुए सहर्ष बताया कि आज जीवन की तमाम चुनौतियों को भी सहर्ष स्वीकार करने वाली प्रेरणस्रोत एवम् समाज सेवा ,चिकित्सा तथा साहित्य केक्षेत्र में अग्रणी डॉ ममता कपूर ,डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ .राजेश कुमारी जी को” सशक्त नारी “सम्मान से सम्मानित किया गया।जो मिशन के लिए गौरव का क्षण रहा। इसके अतिरिक्त कोरोना जैसी महामारी के समय में भी सक्रिय मिशन सशक्तिकरण समिति की उन तमाम महिलाओं को आज इस मंच से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने सामाजिक ,साहित्यिक, सांस्कृतिक, कलात्मक एवं आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के माध्यम से हर स्तर पर समाज में कुछ नया और प्रेरक करने का सक्रिय प्रयास किया है तथा अपनी कर्मठता से मिशन को निरंतर प्रगति के शिखर की ओर ले जा रही है।जिनमें क्रमशः पुज्या लक्ष्मी प्रिया, श्रीमती साधना मिश्रा लखनवी, प्रतिभा तिवारी ,रेनू मिश्रा, रश्मि लहर ,सुषमा सिंह ,संतोष सिंह ,शशि तिवारी ,दीपा गुप्ता भृगुदीप, जया सेन तोलानी ,शताक्षी कुमार ,डॉ सुधा मिश्रा ,डॉ शालीनी मिश्रा ,नीरजा नीरू ,साधना मिश्रा विंध्य, सुनीता चौधरी ,डॉ प्रियंका सिंह, आभा मिश्रा ,अपर्णा त्रिपाठी मासूम ,शिव नंदिनी जी को सशक्त नारी सम्मान के लिए चुना गया। इसके अतिरिक्त डॉ.ज्योत्सना सिंह ने बताया कि मिशन सशक्तिकरण समिति का उद्देश्य ही समाज के उन वर्गो को सशक्त करना है जो अपनी क्षमताओं से इस समाज को हमारे प्रदेश को,और अपने राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जा सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों में स्वयं को भूली हुई वह तमाम प्रतिभाएं जो समाज में बहुत कुछ कर सकती हैं उन्हें सामने लाना एवं उनके माध्यम से समाज को एक दिशा देना ही हमारी संस्था का उद्देश्य है। सशक्त समाज सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है और सशक्त नारी इसकी पहली इकाई है।

You may also like

Leave a Comment