नई दिल्ली। वरिष्ठु पत्रकार विनोद दुआ (67 वर्षीय) का शनिवार को निधन हो गया है। यह जानकारी उनकी बेटी अभिनेत्री व कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने दी है। उन्होंने बताया कि, दिल्ली में रविवार को लोधी कंसोर्टियम में विनोद दुआ का अंतिम संस्कार होगा। पूरे पत्रकारिता जगत में इस खबर से शोक की लहर दौड़ उठी है। हिंदी पत्रकारिता के नामी चेहरा रहे विनोद दुआ ने दूरदर्शन और एनडीटीवी सहित अन्य कई संस्थानों में काम किया। बीते कई दिनों से उनका स्वाथस्य्कि खराब था, जिस कारण उन्हेंन अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे।
इलेक्ट्रॉ निक मीडिया के विनोद दुआ पहले पत्रकार रहे, जिन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2008 में भारत सरकार ने पत्रकारिता के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। वर्ष 2017 में उन्हें मुंबई प्रेस क्लब ने रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था। पत्रकारिता में उन्हेंत यह सम्मान उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया गया था। विनोद दुआ को यह सम्मा न महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया था।
विनोद दुआ की शिक्षा के बारे में
विनोद दुआ ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में डिग्री के साथ-साथ स्नातक की उपाधि हासिल की। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की। उनके द्वारा होस्टि किए जाने वाले एनडीटीवी के शो ‘जायका इंडिया’ को काफी पसंद किया जाता था।
बता दें कि विनोद दुआ और उनकी पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ देश में कोविड की दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। दोनों की तबियत इस दौरान बहुत अधिक खराब हो गई थी, जिस कारण उन्हेंन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस वर्ष 12 जून को उनकी पत्नी का निधन हो गया था। उसी समय से विनोद दुआ की हालत भी खराब थी। बता दें कि बीते दिनों तो उनकी मौत की झूठी खबर भी आई थी, जिसका उनकी बेटी ने खंडन किया था।