लखनऊ के आउटर रिंग रोड पर ओमैक्स लेकर आया प्रीमियम ऑफिस स्पेस से लेकर रीटेल स्पेस

एससीआर को लुभा रहा है ओमेक्स ग्रुप का “हाई स्ट्रीट” ऑफिस स्पेस

by Vimal Kishor

 

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,समाचार10India। ओमैक्स ग्रुप लखनऊ की आउटर रिंग रोड पर ‘हाई स्ट्रीट’ नाम से प्रीमियम प्रोजेक्ट लेकर आया है। यह प्रोजेक्ट ओमैक्स मेट्रो सिटी में स्थित है, जहां सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां स्थित कमर्शियल स्पेस में न सिर्फ एक प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा बल्कि निवेशकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट की भी व्यवस्था होगी।

ओमैक्स हाई स्ट्रीट में ऑफिस स्पेस लेने वालों को भविषय में रिटेल स्पेस, होटल सुइट्स बैंक्वेट, मार्केट, मल्टीप्लेक्स आदि की सुविधाएं एक ही स्थान पर सुलभ होगीं। राजधानी लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर स्टेट कैपिटल रीजन के निवासियों और व्यवसायियों को यह प्रोजेक्ट काफी पसंद आ रहा है। आउटर रिंग रोड पर स्थित इस प्रोजेक्ट को इसकी लोकशन और भी खास बनाती है। 104 किलोमीटर लंबे 8-लेन आउटर रिंग रोड किसान पथ प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, हरदोई, रायबरेली, सुल्तानपुर सहित 10 प्रमुख शहरों को जोड़ता है। आउटर रिंग रोड के आसपास के क्षेत्र कमर्शियल और रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के उभरते हुए जोन हैं, जो लखनऊ को एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह एक वन-स्टॉप शॉप है, जहां सभी प्रीमियम ब्रांड्स और मल्टीनेशनल कंपनियों (एमएनसी) के लिए सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। कॉर्पोरेट सेक्टर को प्रीमियम फील प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जैसे हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, पर्याप्त पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और ग्रीन एरिया आदि। ओमैक्स ग्रुप के बिजनेस हेड और सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अंजनी कुमार पांडेय ने कहा, “ओमैक्स हाई स्ट्रीट न केवल व्यावसायिक सफलता का प्रतीक है, बल्कि निवेशकों के लिए एक लाभदायक अवसर भी है। लखनऊ में तेजी से बढ़ते कमर्शियल स्पेस में यह प्रोजेक्ट एक मील का पत्थर साबित होगा।

You may also like

Leave a Comment