19
अमेरिका के बाद अब जापान ने भी यूक्रेन को 5.5 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान किया है। इसे रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जापान ने यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आज हुए यू्क्रेन दौरे के बाद की है। इससे यूक्रेन का हौसला बुलंद होने लगा है। यूक्रेन युद्ध को 24 फरवरी को पूरे 1 वर्ष हो जाएंगे।