जहां बनी रामलला की मूर्ति, वहां से होगी पूजन की शुरुआत; प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे 11 यजमान
by
written by
54
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा, लेकिन उससे पहले ही 16 जनवरी से अन्य कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। यह सभी कार्यक्रम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के देखरेख में कराए जाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।