वैशाली एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, ट्रेन से कूदकर लोगों ने बचाई जान, सभी यात्री सुरक्षित
by
written by
68
दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में आग लग गई। यह आग ट्रेन के बोगी नंबर 6 के बाथरूम में रखे सामान लगी। डिप्टी एसपी और सीएमओ के मुताबिक इस घटना में अबतक कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि दो लोगों को धुआं लगने के कारण उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।