जर्मनी: हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर शख्स के फायरिंग करने की वजह से मचा हड़कंप, कैंसिल की गईं फ्लाइट
by
written by
30
जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर एक शख्स के फायरिंग करने की वजह से हड़कंप मच गया है। जिसके बाद फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इस शख्स ने एयरपोर्ट में घुसकर 2 बार फायरिंग की है। इस शख्स की पत्नी ने एक बच्चे के संभावित अपहरण के बारे में पुलिस से पहले संपर्क भी किया था।