अल सल्वाडोर के फुटबाल स्टेडियम में मची भगदड़, दबने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत
by
written by
47
अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक लोग स्टेडियम से भागने लगे। इस फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि काफी संख्या में लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।