आजम खान की फिर फजीहत, अब रामपुर में वोट भी नहीं डाल पाएंगे, मतदाता सूची से काटा गया नाम
by
written by
50
सपा नेता आजम खान के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। कभी यूपी के मंत्री और सूबे की सियासत की शतरंज के माहिर खिलाड़ी आजम खान की विधायकी रद्द होने के बाद अब वोटर लिस्ट से भी उनका नाम कट गया है। वे अब रामपुर उपचुनाव में वोट भी नहीं डाल सकेंगे।