इधर पाकिस्तान के PM दाओस में कर रहे थे ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात, ईरानी ड्रोन ने उसी दिन कर दिया ब्लूचिस्तान पर हमला
by
written by
77
पाकिस्तान को ईरान ने बड़ा झटका देते हुए उस वक्त आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया, जब पीएम अनवर उल हक काकर ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ दाओस में राजनयिक वार्ता कर रहे थे। पाकिस्तान ने इस हमले में 2 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है।