‘गदर 2’ एक्टर राकेश बेदी हुए धोखाधड़ी के शिकार, आर्मी ऑफिसर बन शख्स ने ठगे 85 हजार
by
written by
188
टीवी और फिल्म इंड्रस्टी में अपने दमदार किरदार के लिए मशहूर राकेश बेदी धोखाधड़ी के शिकार हो गए। सोमवार को ‘गदर 2’ एक्टर ने पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की। अभिनेता एक फोन स्कैम में फंस गए और उनके अकाउंट से 85 हजार रुपये चुटकियों में गायब हो गए।