तुर्की में घने कोहरे ने बरपाया कहर, आपस में धड़ाधड़ टकराए कई वाहन; दुर्घटना में 10 लोगों की मौत और 57 घायल
by
written by
54
तुर्की में घने कोहरे के कहर ने 10 लोगों की जान ले ली है। यहां दृश्यता कम होने की वजह से आपस में 7 वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इससे कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना में 57 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत अति गंभीर बताई जा रही है।