Weather Update: दिल्ली समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, लुधियाना में 2.8 डिग्री पर पहुंचा पारा; यहां पर छाया घना कोहरा
by
written by
74
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के 12 राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। जबकि चार राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। 10 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा पड़ेगा।